⭕आज का सवाल नम्बर १०४३⭕ एतकाफ की हालत में जाइज़ काम कौन कौन से है? 1- खाना पीना ( बशर्ते के मस्जिद को गन्दा न किया जाये), 2- सोना, 3- ज़रूरत की बात करना, 4- अपना या दुसरे का निकाह करना, 5- कपडे बदलना, 6- खुशबु लगाना, 7-तेल लगाना, 8- कंघी करना (बशर्ते के मस्जिद की चटाई और कालीन वगेरा ख़राब न हो ), 9- मस्जिद में किसी मरीज का मुआयना करना, नुस्खा लिखना या दवा देना, लेकिन ये काम बगैर उजरत के हो तो जाइज़ हे वर्ना मकरूह हे, 10- बर्तन धोना, 11- ज़रूरियाते ज़िंदगी के लिए घर का खर्चा चलने के लिए खरीद फरोख्त करना बशर्ते के सौदा मस्जिद में न लाया जाये, 12- औरत का ऐतिकाफ की हालत में बच्चो को दूध पिलाना, 13- मोअतक़िफ़ {ऐतिकाफ करने वाले} का अपनी निशिष्टगाह {खाने सोने की जगह} के इर्द गिर्द चादरे लगाना, 14- मोअतक़िफ़ का मस्जिद में अपनी जगह बदलना, 15- बक़द्रे ज़रूरत बिस्तर, साबुन, खाने पीने के बर्तन, हाथ धोने के बर्तन और मुताला के लिए दीनी किताबे मस्जिद में रखना. 📗मसाइले एतिकाफ से ...